ग्वालियर किले पर भारत पैट्रोलियम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
ग्वालियर – देशभर मे मनाए जा रहे 1 से 15 जुलाई स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भारत पैट्रोलियम ग्वालियर की टीम ने सांस्कृतिक धरोहर ग्वालियर किले पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत पैट्रोलियम के विक्री अधिकारी पवन मीना ने सभी श्रम सेवक एवं प्रतिभागियो से स्वच्छता शपथ दिलवा कर की। इस अभियान के द्वारा हमारी सांस्कृतिक धरोहर के स्थानो पर सफाई की महत्वता देते हुए सभी किले पर घूमने आने वाले सैलानियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर ग्वालियर किले पर झाड़ू लगाकर किले परिसर को साफ किया गया।इस विशेष मौके पर बीपीसीएल अधिकारी पवन के साथ श्री लक्ष्मण सेंगर एवं डॉ मोहनीश तोमर, अशीष सिंह, बृजेश गौरव एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।