सावन सोमवार-धूमेश्वर धाम पर होगी 12 से भागवत कथा
भितरवार. क्षेत्र के प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम पर 12 जुलाई से शुरू होने वाली अष्ठोत्तरशत 108 श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस भव्य आयोजन की कामयाबी के लिये जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धार्मिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों से रूबरू हो चुके मंदिर के महंत और महामंडलेश्वर अनिरूद्धवन महाराज ने रविवार को एक पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया।
धूमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भवन में आयोजित पत्रकारों का बताया महामंडलेश्वर ने बताया कि 12 से 18 जुलाई तक धूमेश्वर धाम पर अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया है। इसमें विश्व विख्यात भागवताचाय्र पं. श्यामसुन्दर पाराशर अपनी मधुरवाणी से कथा सनायेंगे।
व्हीं, उन्होंने बताया कि भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू बाली इस भागवत कथा में आसपास क्षेत्र और अन्य जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने आयेंगे। इसको देखते हुए मंदिर से जुड़े श्रद्धालु आवश्यक तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं महामंडलेश्वर ने कहा है कि धार्मिक लाभ प्राप्त करने के लिये क्षेत्र के सभी लोग अपनी सहभागिता निभायें। महामंडलेश्वर ने इस भव्य आयोजन को देखते हुए मंदिर प्रांगण में की गयी वाहन पार्किंग की व्यवस्था और सिंध नदी की ओर बैरिकेट्स लगाये जाने समेत अन्य व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।