बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अमरनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक, यह है वजह

नई दिल्ली. 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते फिलहाल के लिए रोक दी गई है. मौसम ठीक होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी. मौसम के खराब होने चलते आज बालटाल और नुनवान में श्री अमरेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा को रोक लिया गया है. खराब मौसम होने के चलते किसी भी तीर्थ यात्री को पवित्र गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मौसम के साफ होने पर ही श्रद्धालुओं को आगे की तीर्थ यात्रा की अनुमति दी जाएगी.