कोच की बाइक पर बैठे-बैठे सो जाता था, उधार के बल्ले से ठोका पहला शतक
मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल के पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैदराबाद के बाएं हाथ के बैटर तिलक वर्मा को इनाम मिला है. तिलक को पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया है. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. कोच के बाइक पर शुरू होने से लेकर टीम इंडिया तक पहुंचने का तिलक का सफर काफी दिलचस्प है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 की टी20 सीरीज के लिए एक दिन पहले टीम इंडिया का ऐलान हुआ, इसमें दो बाएं हाथ के बैटर्स को जगह मिली. एक यशस्वी जायसवाल और दूसरे हैदराबाद के तिलक वर्मा. तिलक के लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है. 11 साल की उम्र में शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर 20 साल की उम्र में टीम इंडिया तक पहुंच गया. तिलक को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. आईपीएल 2023 में भी तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की थी. रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ियों ने पहले ही ये बात कह दी थी कि तिलक टीम इंडिया का भविष्य हैं और आज ये बात सच साबित होती दिख रही.