एसपी ने थाना महाराजपुरा परिसर में किया पौधारोपण

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी ऋषिकेश मीणा 2 जून रविवार को पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण किया गया, इस अवसर पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, महाराजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी सहित स्थानीय पार्षद रेखा त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। पौधारोपण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना महाराजपुरा का निरीक्षण भी किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को थाना परिसर में साफ सफाई तथा रिकॉर्ड का बेहतर संधारण करने के निर्देष दिये।
विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया, इस अवसर पर एसपी ग्वालियर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुमूल्य हैं। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होने रोपण किए गये पौधों की देखभाल करने के निर्देश भी दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देष पर ग्वालियर जिले के अन्य थानों में भी पौधारोपण किया गया।
थाना महाराजपुरा का निरीक्षण
पौधारोपण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना महाराजपुरा का निरीक्षण किया और थाने के रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव व मालखाने को भी देखा और उनके उचित संधारण के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा थाना परिसर में साफ-सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देष भी उपस्थित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने बीट की संपूर्ण जानकारी अपडेट रखे, बीट में रहने वाले आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के क्रियाकलापों पर सत्त निगाह रखे।