मैं उन शिक्षकों को नमन करता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया-गुरूदत्त घई

ग्वालियर. आज हम जिस मुकाम पर है उसमें विद्यालय केवी नम्बर 1 का बड़ा योगदान हैं। मैं एलएनआईपीई का छात्र रहा हूं। लेकिन मैं वर्ष 1982-83 के दिनों में हमारी बुनियाद केवी नम्बर 1 से हुई है और आज मैं एलएनआईपीई में कुलपति का दायित्व निभा रहा हूं । आज मैं केवी नम्बर 1 शिक्षकों को नमन करता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया है। यह उद्गार केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1 के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि एलएनआईपीई के कुलपति गुरूदत्त घई ने छा़त्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर केवी नम्बर 1 के प्राचार्य गौरव द्विवेदी और विद्यालय की व्यवस्थाओं का दायित्व संभाल रहे विकास गिरी। कार्यक्रम का संचालन प्रभा गोरे, आभार उपप्राचार्य मनोज रावत ने किया।
इन्हें मिले पुरूस्कार
केवी नम्बर 1 की कक्षा 10वीं में 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली कु. अनन्या व्यास,
कक्षा 12 वीं टॉपर रहें कु. तनुष्का शर्मा, निधि यादव, बसु भदौरिया।

समूह नृत्य में प्रथम रानी लक्ष्मीबाई हाउस, द्वितीय स्किट में प्रथम स्थान सरोजनी नायडू हाउस और ग्रुप सांग में टैगोर हाउस।
ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी(चलित) रानी लक्ष्मीबाई हाउस से छात्रा कु. वेदिका के माता-पिता नागेन्द्र भदौरिया, दीपा भदौरिया और राज्य पुरूस्कार गुरूमान सिंह आदि को प्रदान की गयी।
यह कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये
केवी नम्बर 1 के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत किये प्रोग्राम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बंगाली गीत, हरियाणी डांस, वीडियो प्रजेंटेशन, राजस्थानी डांस, तमिल डांस, अश्मी डांस, स्किट, मराठी डांस, पंजाबी भांगड़ा और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ समापन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।