निगम की भवन शाखा ने मुरार शहीद गेट के पास से हटाई अवैध वाउंड्रीवॉल
- June 29 2023
ग्वालियर -मुरार नदी शहीद गेट के पास चल रहे अवैध रूप से वांउड्रीवॉल को निगम की भवन शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा हटवाया गया तथा संबंधित को चेतावनी दी गई।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह को प्राप्त शिकायत पर निगम का भवन अमला ने तत्काल सक्रीय होते हुए भवन अधिकारी पवन शर्मा के निर्देशन में मदाखलत अमले एवं अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से कराई जा रही वांउड्रीवॉल को हटवाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रगति गोस्वामी, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान, सतेन्द्र भदौरिया सहित अन्य अमला मौजूद रहा