एबीवी ट्रिपल आईटीएम दीक्षांत समारोह में 13 को आएंगी राष्ट्रपति
ग्वालियर. अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। समारोह में आने के लिए उनकी सहमति आ चुकी है। बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शेड्यूल भी आने की संभावना है। समारोह के विशिष्ट अतिथि न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. अनिल काकोडकर होंगे। संस्थान उन्हें ऑनरेज कोजा से नवाजेगा। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रशन भी शुरू हो गए है।