नशे से रहें दूर-नारकोटिक्स आयुक्त द्वारा निकाली गयी बाइक रैली
ग्वालियर. अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बाइक रैली निकाली गयी। बाइक रैली को नारकोटिक्स आयुक्त दिनेश बुघ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली सुबह 6 बजे नारकोटिक्स कार्यालय से प्रारंभ होकर गोला का मंदिर, रेसकोर्स मार्ग, रेलवे स्टेशन, पड़ाव, फूलबाग से होते हुए इंदरगंज चौराहा, अचलेश्वर चौराहा, चेतकपुरी चौराहा सिटी सेंटर चौराहा, ठाठीपुर, मुरार बारादरी चौराहा से होते हुए नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में पहुच कर समाप्त हुई।
बाइक रैली में नशे से दूर रहें, नशा से मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और रास्ते पर्चे भी वितरित किये। 27 जून नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में नशा मुक्ति दिवस पर कार्यशाला 28 जून को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया है।