VISM हॉस्पिस्टल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
ग्वालियर VISM हॉस्पिस्टल ने ग्राम रौरा में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ VISM ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणवासियो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, उन्हें विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाँ निःशुल्क वितरित की गई । शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ईसीजी, पैप स्मीयर एवं अन्य जाँचे निःशुल्क की जा रही है।
शिविर सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर डा. राठौर ने बताया कि VISM हॉस्पिस्टल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियो की निःशुल्क चिकित्सा की है। यह एक पवित्र मानवीय कार्य है । इस शिविर में खास बात यह है कि इसमें किसी भी जाँच का पैसा नहीं लिया जाता और दवाईयाँ भी मुफ्त में बाँटी जा रही है । मैं आपको बताना चाहूगा कि VISM हॉस्पिस्टल द्वारा अपने निःशुल्क शिविरो की श्रृखला में ग्रामीण क्षेत्रों में ओर भी चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने है । निश्चित ही ऐसे शिविरों से ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे। खासकर ऐसे रोगी जो शहर में जाकर महंगा ईलाज नहीं करवा सकते उन्हें उनके द्वार पर जाकर निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना VISM हॉस्पिस्टल की विशेषता रहेती है। शिविर में VISM हॉस्पिस्टल के टीबी एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता, गायकेनोलाजिस्ट डॉ. गरिमा यादव, जनरल फिजिशियन डॉ. आदित्य भार्गव सहित नर्सिंग स्टाफ के सदस्य मौजूद