ग्वालियर में हुई रिमझिम बरसात, मंगलवार को तेज वर्षा की चेतावनी

ग्वालियर. ग्वालियर-चम्बल अंचल में सोमवार को चक्रवात बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। ग्वालियर समेत अन्य शहरों में सुबह-सुबह रिमझिम वर्षा के बाद दोपहर में भी बादल मेहरबान हुए है। शहर के लोगों को लगा कि मानूसन आ गया हैं। लेकिन बाद में पता लगा कि यह चक्रवात बिपरजॉय का असर है।
जिसके बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र ग्वालियर अंचल के ऊपर बना हुआ है। सोमवार की सुबह से हल्की रिमझिम वर्षा हुई है और उससे पहले तेज हवा चली है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ तेज वर्षा का अलर्ट है।
चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान में तूफानी तबाही मचाये हुए हैं। यहां हो रही भीषण के चलते ग्वालियर-चम्बल अंचल की और नमी आना शुरू हो चकी है। इसी असर के चलते पिछले रोज रविवार की सुबह से ही शहर के ऊपर आसमान में बादल डेरा जमाये हुए हैं। जिस वजह लगातार बढ़ तापमान पर ब्रेक लगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। यही वजह है कि रविवार-सोमवार दरमियानी रात न्यूनतम तापमान भी 30 से घटकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया है। सोमवार की सुबह की शाम हल्की रिमझिम होने के बाद लगा कि अब वर्षा नहीं होगी। लेकिन सोमवार की दोपहर फिर तेज हवा चली और वर्षा हुई है।