गुना से ग्वालियर जा रही बस पलटी, 15 घायल

ग्वालियर. गुना से ग्वालियर जा रही सूत्र सेवा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सोमवार दोपहर 3:15 बजे के आसपास हुई। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। SDM वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूत्र सेवा की बस सोमवार दोपहर गुना से ग्वालियर की तरफ जा रही थी, तभी भदौरा घाटी के पास यह अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर SDM, तहसीलदार, SDOP, थाना प्रभारी पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।