मॉडल टाउन स्थित मल्टी की चौथी मंजिल से लिफ्ट टूटी, 11 घायल
ग्वालियर. एक मल्टी होम डेकोर की लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी है। घटना के वक्त लिफ्ट में 10 श्रमिक और मल्टी का मालिक सवार था। घटना के सभी 11 लोगों को गंभीर चोट आयी हैं। इनमें से 2 मजदूरों को हालत गंभीर है। घटना रविवार की रात मॉडल टाउन सिटी के सामने की है।
घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों को देखने के लिये मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भी जानकारी लेने के लिये पहुंचे। हादसा कैसे हुआ और उसके लिये कौन जिम्मेदार है इसकी जांच पुलिस कर रही है।
घटना शहर के सिरोल थाना स्थित मॉडल टाउन सिटी के सामने होम डेकोर सिटी नाम की मल्टी की है। यहां लिफ्ट लगी हुई है। रविवार को मल्टी के मालिक राजकुमार गुप्ता है। मल्टी की चौथी मंजिल पर कुछ टाइल्स लगाये जाने थे। काम दिखाने के लिये राजकुमार कुछ मजदूरों को लेकर चौथी मंजिल पर जा रहे थे। मल्टी के मालिक समेत 11 लोग लिफ्ट में सवार थे। सभी को लिफ्ट लेकर ऊपर की तरफ चली थीर कि अभी 2 मंजिल पहुंचने के बाद अचानक तेज आवाज आई और लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने लगी। कोई बाहर नहीं निकल सकता था। लिफ्ट के नीचे गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी।
यह हुए घायल
हादसे में 50 वर्षीय जमील खान, जाहिद खान के दोनों पैर के घुटने के नीचे से हड्डी मांस को फाड़ती हुईं बाहर आ गई हैं। जिस कारण इनकी हालत गंभीर है। इनके अलावा मल्टी मालिक राजकुमार गुप्ता, मेहरबान खान (32 साल), इकबाल खान (42 साल), पूरन सिंह पाल (42 साल), सलामत खान (55 साल), अकरम खान (30 साल), आशिक खान (24 साल) और वसीम (20 साल) घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा
मामले की पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार हादसा कैसे हुआ है। लिफ्ट में कोई कमी थी या उसमें जरुरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। क्षमता से अधिक वजन होने पर लिफ्ट गिरने की आशंका ज्यादा जताई जा रही है।