महाराज बाड़े की ओर जाने रास्ते बंद से व्यापार हुआ प्रभावित, अब तलाशेंगे वैकल्पिक रास्ते

ग्वालियर. महाराज बाड़े पर यातायात की व्यवस्था बिगड़ने का असर महाराज बाड़ा इलाके के बाजारों में व्यापार कर रहे व्यापारियों पर भी पड़ रही हे। टाउन हॉल के पास स्थित दुकानों के संचालकों का कहना है कि रास्ता न होने की वजह से पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। व्यापार में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आयी है। टोपी बाजार और सुभाष मार्केट के व्यापारियों की परेशानी भी यही है।
एक ओर पेडस्ट्रीयन जोन की खुदाई का काम और दूसरी ओर वाहन की पार्किंग से लोग परेशान
रास्ता बंद. टाउनहॉल के सामने की रोड पर पेडस्ट्रीयन जोन का काम चलने के कारण यह रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही छापाखाने के सामने भी लाइनें बिछाने के लिए रोड खोदी गई हैए इससे अब वाहन माधौगंज की तरफ भी नहीं जा सकते। यहां आने वाले वाहन चालकों को सराफे से वापस दौलतगंज लौटकर हुजरात रोड से माधौगंज की ओर जाना पड़ रहा है।
हॉकर्स. महाराज बाड़े पर ट्रैफिक के लिए रोड कम होने के बाद भी हॉकर्स का कब्जा बरकरार है। निगम और पुलिस के मैदानी अमले की मिलीभगत से सुभाष मार्केट के बाहरी हिस्से में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए पेडस्ट्रीयन जोन पूरी तरह से हॉकर्स जोन बन चुका है।
जगह.जगह पार्किंग. बाड़े का 30 फीसदी हिस्सा पेडस्ट्रीयन जोन की खुदाई के कारण बंद किया गया है। शेष 70ः भाग में वाहनों की पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है। दौलतगंज से बाड़े पहुंचते सबसे पहले हनुमान मंदिर के सामने दो पहिया वाहनों की पार्किंगए विक्टोरिया मार्केट के सामने चार पहिया वाहनों की पार्किंगए स्टेट बैंक के सामने और टाउन हॉल के सामने दो पहिया वाहन पार्किंग है।
ट्रैफिक व्यवस्थित करने का प्लान तैयार कर रहे हैं
महाराज बाड़े पर पेडस्ट्रीयन जोन का जो प्लान तैयार किया गया था, उसके आधार पर मैं खुद जाकर माैके का निरीक्षण करूंगा। इस दौरान ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्गों पर विचार कर ट्रैफिक व्यवस्थित करने का प्लान तैयार करेंगे।
हर्ष सिंह, आयुक्त, ननि
निगमायुक्त के साथ दौरा कर प्लान को अंतिम रूप देंगे
बाड़े पर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए अभी प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश की जा रही है। निगमायुक्त के साथ दौरा कर इस प्लान को अंतिम रूप देंगे।
ऋषिकेश मीणा, एएसपी, ट्रैफिक