ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे में 288 लोगों की मौत और 1000 लोग घायल
- June 3 2023
ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं. इस दुर्घटना में 288 लोगों की मृत्यु हो गई और 1000 लोग घायल हुए हैं. भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि अब तक 1000 लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है. 288 लोगों के शव बरामद हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं.
Tags:
खास खबरे