छात्रों ने सीखा डोर टू डोर निगरानी का पाठ

ग्वालियर इंटर्नशिप विथ कमिश्नर कार्यक्रम के तहत ट्यूलिप इंटर्न के छात्रों को शहर से कचरा एकत्रित किए जाने के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें डोर टू डोर निगरानी के बारे में बताया गया।
इंटर्नशिप विथ कमिश्नर कार्यक्रम के तहत ट्यूलिप इंटर्न का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र आदि दिए जाएंगे। शहर की स्वच्छता को जानने के लिए आने वाले ट्यूलिप इंटर्न को आज नगर निगम द्वारा जीपीएस सिस्टम के द्वारा की जा रही मानीटरिंग के बारे में बताया गया। इसके साथ ही छात्रों ने यहां पर शहर से एकत्रित होने वाले कचरा संग्रहण के बारे में भी जाना। उन्हें बताया गया कि निगम के कंट्रोल रूम से किस प्रकार सफाई व्यवस्था में लगी गाडियों की निगरानी की जाती है। साथ ही अगर कोई गाडी खराब हो जाए तो किस प्रकार सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दूसरी गाडियों की व्यवस्था की जाती है।