जीवाजी विश्वविद्यालय में चल रही हड़ताल स्थगित, सभी मांगें मानी
भोपाल- मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का कार्य बहिष्कार आंदोलन आज प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग एवं आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग की उपस्थिति में मंत्रालय में संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा मैं बनी सहमति के पश्चात अनिश्चित काल के लिए कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 9 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के पत्र द्वारा स्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है 2007 के पश्चात नियुक्ति स्थाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु निर्देश जारी किए जा चुके हैं मेडिक्लेम योजना तत्काल लागू किए जाने हेतु निर्देश विश्वविद्यालयो को पूर्व में जारी किए जा चुके हैं आज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों शिक्षकों पेंशनरों को 7वें वेतनमान से पेंशन के प्रकरण पर लिखित सहमति व्यक्त की गई कि 3 माह की अवधि में कार्यवाही की जाएगी छठवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन पर 201% डी ए के साथ पेंशन का आदेश जून 2023 में ही जारी कर दिया जाएगा साथ ही अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के 84 कर्मचारियों के प्रकरण को पुनः कुलपति से प्रतिवेदन प्राप्त किया जा कर उचित कार्यवाही की जाएगी के संबंध में निर्णय लिया गया है श्रमसाध्य भत्ते पर विश्वविद्यालय से प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रकरण समन्वय समिति में पुनर्विचार हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त लिखित सहमति के आधार पर आंदोलन अनिश्चित काल के लिए स्थापित किया गया