ग्वालियर में नकली शक्ति वर्धक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी हिरासत में लिए

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस ने विभाग ने नकली आयुर्वेदिक शक्ति वर्धक पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से नकली पाउडर, मेडिसिन, खाली डिब्बे और रैपर बरामद हुए हैं, यह फैक्ट्री एक अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लेकर संचालित की जा रही थी। पुलिस ने दो आरोपी भी पकड़े हैं जो इस फैक्ट्री को संचालित कर रहे थे। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है, फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपी जनक गंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहे के पास एक मार्केट में ओम श्री हरि विष्णु नाम से दुकान संचालित कर रहे थे। कंपनी अपने प्रोडक्ट को 255 रुपए में मार्केट में बेच रही थी लेकिन यह दोनों आरोपी उन्हीं के प्रोडक्ट की नकली कॉपीराइट बनाकर 170 रुपए में नकली प्रोडक्ट मार्केट में सप्लाई कर रहे थे, वही दोनों आरोपी बिना लाइसेंस के ही यह नकली दवा बनाकर मार्केट में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने फ्लैट सील करने के बाद इसकी सूचना आयुष विभाग के अधिकारियों को दे दी है। आयुष विभाग के अधिकारी इस माल को जप्त कर इसके सैंपल की जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेंगे। की नकली शक्ति वर्धक प्रोडक्ट मानव शरीर के लिए कितना हानिकारक है और इससे मानव शरीर पर कितना गलत प्रभाव पड़ता है।


यह है पूरा मामला
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी दंडोतिया ने बताया कि एसएसपी राजेश सिंह चंदेल के पास थाटीपुर स्थित मयूर मार्केट में एम सत्यम फार्मेसी एडवांस ग्रोथ नाम से फार्म संचालक जितेंद्र शर्मा उनके भाई मनोज शर्मा ने शिकायत कर बताया था कि कुछ लोग उनके प्रोडक्ट की कॉपीराइट बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहे है, उनका कहना था कि उनकी फार्म आयुर्वेदिक शक्ति वर्धक पाउडर बनाती है। एसएसपी ने फार्म संचालक की शिकायत पर तत्काल इस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाटीपुर और क्राइम ब्रांच की टीम ने जनकगंज थाने के सामने छोटी फ्रूट मंडी के अंदर साक्षी अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर छापामार कार्रवाई की।

भारी मात्रा नकली शक्ति वर्धक पाउडर, कुछ दवाइयां भी मिली
छापामार कार्रवाई के दौरान फ्लैट के अंदर भारी मात्रा नकली शक्ति वर्धक पाउडर, मेडिसन एलोपैथिक के कुछ दवाइयां भी मिली है इसके अलावा काफी मात्रा में तैयार प्रोडक्ट और लूज प्रोडक्ट के साथ ही खाली डिब्बे, नकली रैपर, उनको पैक करने वाली मशीन भी मिली है। छापामार कार्रवाई से पहले पुलिस ने इन नकली शक्ति वर्धक पाउडर को बनाने वाले विकास सखाला और उसके साथी भरत कुशवाहा को राउंडअप कर लिया था। उनकी निशानदेही पर फ्लैट पर यह कार्रवाई की गई है, यह दोनों पकड़े गए आरोपी कंपनी के प्रोडक्ट के नाम में छेड़छाड़ कर उसका कॉपीराइट बनाकर कम कीमतों में यह शक्ति वर्धक पाउडर दुकानदारों को सप्लाई कर रहे थे। शिकायतकर्ता को काफी दिनों से उनके प्रोडक्ट की कॉपीराइट बनाकर पाउडर सप्लाई करने की शिकायतें दुकानदारों द्वारा मिल रही थी।