निगमायुक्त ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शासकीय ललित कला महाविद्यालय में बीएसए व एमएसए के छात्रों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं व्यवहारिक कला पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां पर छात्रों द्वारा अनुपयोगी सामान का उपयोग कर सुंदर कलाकृतियां तैयार की हैं।