महपौर लोकमंत्रणा में आए हितग्राहियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ग्वालियर महापौर लोकमंत्रणा के दौरान आने वाले हितग्राहियों की समस्याएं विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य अबधेश कौरव ने आम नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य नाथूराम, श्रीमती आशा सुरेन्द्र चौहान, श्रीमती सुनीता अरुणेश कुशवाह, अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कीर्तिवर्धन मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड क्रमांक 16 बिरला नगर क्षेत्र के निवासी राजेन्द्र प्रसाद बागडिया ने क्षेत्र में सीवेज निकास, स्ट्रीट लाइट, सडक निर्माण एवं पौधारोपण को लेकर विभिन्न प्रकार की सुवधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 5 शील नगर में मातावाली रोड में सीसी रोड एवं मूत्रालय का निर्माण कराने को लेकर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लोकमंत्रणा में आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अवैध निर्माण, रोड निर्माण, सीवरेज, पेयजल एवं अतिक्रमण की समस्या को लेकर अनेक आवेदन प्राप्त हुए जिनको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।