भिंड में जतिन्दर सिंह के ठिकाने पर एनआईए की रेड, अमृतपाल के संपर्क में था जतिन्दर सिंह

भिण्ड. एंडोरी थाने में जतिन्दर पुत्र नरेन्द्रसिंह के निवास पर एनआईए की 3 सदस्यीय टीम पूछताछ करने में जुटी हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि जन्दिर सिंह के खातों में विदेशी मुद्रा का बड़ा लेन-देन होने की वजह से एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है।
जतिन्दर सिंह के पिता प्रायवेट बस चालक के रूप में नौकरी करते हैं। एनआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पता लगाया है कि यह बैंक खातों में पैसा कहां से आया और किस काम के लिये आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नरेन्द्रसिंह के पुत्र विदेश में रहते हैं और वहीं से हुआ बैंक खातों में मोटा लेन-देन। यह कायवाही भिण्ड जिले के एंडोरी थाने के शेरपुर गांव का मामला है।

सूत्रों से पता चला है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के संपर्क में जतिन्दर सिंह उसी ने ही खातों में मोटी रकम का लेन देन किया है। यह राशि भारत में खालिस्तान से संबंधित होने वाली कार्यवाही के लिये बाहर से यह धन भेजा है। अभी तक चली कार्यवाही में अमृतपाल के ग्वालियर चम्बल संभाग के सिख और सरदारों के बीच संपर्क में था।