लाल टिपारा गौशाला को विश्व स्तरीय गौशाला बनाने के प्रयास होंगे – केन्द्रीय मंत्री
ग्वालियर पुण्य का काम नहीं होता है। गौ माता का धार्मिक के साथ – साथ आर्थिक महत्व भी है। गौ माता को हमारे देश में सदियों से पुज्यनीय माना गया है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुरूवार को ग्वालियर की आदर्श गौशाला में 36 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सीएनजी प्लांट के भूमिपूजन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा को विश्व स्तरीय गौशाला बनाने के प्रयास किए जायेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
नगर निगम की लाल टिपारा आदर्श गौशाला में 100 टीपीडी क्षमता का बायो सीएनजी प्लांट सीएसआर मद से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा स्थापित किया जा रहा है। लाल टिपारा गौशाला आदर्श गौशाला बनने की ओर अग्रसर है। नगर निगम के साथ ही संतगणों के सहयोग से यहाँ 10 हजार गायों की देखभाल का उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। बायो सीएनजी प्लांट के साथ ही यहाँ पर प्रशिक्षण केन्द्र, इंक्यूवेशन सेंटर भी प्रारंभ किया जायेगा। ग्वालियर की गौशाला को देश में ही नहीं बल्कि विश्वभर में आदर्श गौशाला बनाने की दिशा में हम सब सार्थक प्रयास करेंगे।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा सीएसआर मद से ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में सीएनजी प्लांट स्थापित करने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से ग्वालियर की गौशाला और सशक्त बनेगी। गौशाला के विकास में यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 2014 से ही लगातार वेस्ट टू बेस्ट के लिये कार्य कर रही है। ग्वालियर का यह प्लांट भी उसी दिशा में एक सराहनीय पहल है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा सीएसआर मद से बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्वालियर का प्रदूषण कम होगा। वहीं रोजगार के साथ-साथ जैविक खेती को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की गौशाला के विकास के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भी 2 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की है।