ग्वालियर में लव जिहाद, हॉस्पिटल कर्मचारी को अमन शाह ने धार्मिक पहचान छुपा बनाए संबंध, धर्म परिवर्तन के लिए धमका रहा था

ग्वालियर. बुधवार शाम एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर जीडी स्टाफ पदस्थ एक 26 वर्षीय कर्मचारी से एक युवक ने अपनी धर्मिक पहचान छुपाकर दोस्ती की और प्यार का इजहार किया। इसके बाद वह कई बार हॉस्पिटल व उसके बाहर अलग-अलग रूम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अभी कुछ दिन पहले पीड़िता को पता लगा कि आरोपी अमन कुमार नहीं बल्कि अमन शाह है तो उसने उससे दोस्ती तोड़ दी। इसके बाद अब आरोपी उसे उसके अश्लील VIDEO दिखाकर धर्म बदलकर उससे शादी करने के लिए धमका रहा है। आरोपी के मामा ने भी युवती को धमकाया है। बुधवार को पीड़िता कंपू थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने दुष्कर्म व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
आधार कार्ड ने खोला राज
शहर के कंपू स्थित चना कोठार निवासी 26 वर्षीय युवती अभी एक प्राइवेट हॉस्पिटल मंे बतौर GD (जनरल ड्यूटी) स्टाफ काम करती थी। साल 2021 में युवती एक अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करती थी वहां उसकी पहचान स्टाफ के एक साथी अमन शाह से हुई थी, लेकिन अमन शाह ने युवती से अपनी धार्मिक पहचान छुपाई। उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम अमन शाह की जगह अमन कुमार बताया। दोनों मंे दोस्ती हो गई और अमन ने युवती को अपने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान एक दिन अमन ने हॉस्पिटल में ही युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह शादी करेगा। युवती को भी अमन से शादी से कोई परेशानी नहीं थी। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। कभी हॉस्पिटल तो कभी बहोड़ापुर के आनंद नगर के पीछे पहाड़ी पर किसी रूम पर ले जाता था। 28 मार्च 2023 को बहोड़ापुर पर एक रूम में अमन, युवती को लेकर गया था। वहां उसने शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन यहां उसका आधार कार्ड युवती ने देखा तो उसका नाम अमन कुमार नहीं बल्कि अमन शाह था। जब युवती ने पूछा कि आप तो मुस्लिम धर्म के हो तो अमन ने कुबूल किया। इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी और दूरी बना ली। कई बार अमन का फोन भी आया कि युवती ने मना कर दिया कि तुमने अपना धर्म छुपाकर मुझे धोखा दिया है।
बजरंग दल कार्यकर्ता लेकर पहुंचे
युवती इन घटनाओं के बाद काफी डरी सहमी थी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पूरी घटना से अवगत कराया। बुधवार शाम को बजरंग दल के मनोज रजक व अन्य कार्यकर्ता उसे लेकर कंपू थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है। बजरंग दल कार्यकर्ताअों ने आरोपी को तत्काल गिरफ्ता करने की मांग की है।

पुलिस का कहना
इस मामले मंे CSP विजय भदौरिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।