तत्परता से करें जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण – कलेक्टर

ग्वालियर कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार लगभग 90 से अधिक आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे। कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार एवं अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त जन सामान्य के आवेदनों को गंभीरता से लें और पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ निराकरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में बहुत से जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में लगभग 75 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही लगभग दो दर्जन आवेदन निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को सीधे सौंपे गए।