ग्वालियर का विकास सिरोल, रमौआ और पुरानी छावनी में हो रहा है, 150 रजिस्ट्री प्रतिदिन हो रही

ग्वालियर. वर्तमान में शहर का विकास बड़ागांव, सिरोल, रमौआ और पुरानी छावनी की ओर हो रहा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सिटीसेंटर स्थित जिला रजिस्टार कार्यालय (पंजीयक) के आंकड़े बता रहे हैं। अभी भी ऐसा पता चला है कि पिछले 3 दिनों के बाद आज कार्यालय खुला है और जिला रजिस्टार कार्यालय का सर्वर सुबह से धीमा (बफरिंग )चल रहा है। इसके बावजूद 2 सर्किलों में लगभग 150 रजिस्ट्रियां और 1.50 करोड़ का राजस्व मिल रहा है। यह बात सीनियर डिस्ट्रिक रजिस्टार दिनेश गौतम ने न्यूजमेलटूडे से चर्चा करते हुए कहीं।
रजिस्टार कार्यालय में लगी भीड़
रजिस्टार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने की भीड़ लगी हुई हॉल पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ है इस गर्मी से बेहाल लोगों ने बताया कि सर्वर धीमा (बफरिंग) चल रहा है। इस कारण भीड़ बढ़ रही है। यहां पर 2 सर्किल में जमीनों की रजिस्ट्रियां की जा रही है।
कार्यालय के बाहर कारों की भीड़
जिला पंजीयक कार्यालय के बाहर कारों का जमावड़ा है। यहां ऐसा लगता है पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। कार्यालय परिसर इतना छोटा है कि वहां वाहनों के खड़े होने की पर्याप्त जगह नहीं है।