ग्वालियर के थानों में लंबित अपराधों व चालानों की एडीजीपी ने की समीक्षा
ग्वालियरः अपराधों के निकाल के संबंध में पूर्व में दिये गये निर्देशों के तारतम्य में आज सिटी सेंटर स्थित अपने कार्यालय में ग्वालियर शहर के मध्य सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों की लंबित अपराधों व चालान के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी ऋषिकेष मीणा एवं सीएसपी महाराजपुरा एवं सीएसपी ग्वालियर उपस्थित रहे। बैठक में एडीजीपी द्वारा मध्य सर्किल के थानों के लंबित 420 भादवि एवं 173(8) जाफौ के अपराध तथा लंबित चालानों की थानावार समीक्षा की गई।
बैठक में एडीजीपी ग्वालियर जोन ने लंबित े अपराधों तथा लंबित चालानों की थानावार समीक्षा की और उनके द्वारा सर्किल के प्रत्येक थाना प्रभारियों से एक-एक करके लंबित अपराधों व लंबित चालानों के संबंध में जानकारी लेकर उनके शीघ्र निकाल के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा ऐसे पुराने लंबित प्रकरण जिनमें आरोपी अभी तक फरार हैं, पुलिस टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के निर्देष दिये तथा संबंधित सीएसपी को भी अपने अधीनस्थ थानों में लंबित अपराधों की समीक्षा आवष्यक रूप से करने हेतु निर्देषित किया।
एडीजीपी ग्वालियर जोन ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाकर थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी जाए। एडीजीपी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि चोरी, नकबजनी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जावे तथा पुराने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट तथा नकबजनी के अपराधों का शीघ्रता से खुलासा करने के प्रयास किये जाएं। बैठक में एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा उपस्थित मध्य सर्किल के सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया एवं सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय को अपने-अपने सर्किल के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के शीघ्रता से निराकरण कराने के लिये कहा गया।