पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, पड़ोसी ही निकला हत्यारा

ग्वालियर. तीन दिन पूर्व माधौगंज के सूनसान इलाके में जंगल में हुए अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज से मिले इनपुट्स से कर दिया है। हत्या करने वाला महिला का पड़ोसी निकला है। उसने महिला को अपने साथ ई-रिक्शा में लिफ्ट दी और आंग्रे साहब का बाड़े के पीछे जंगल में ले गया। यहां महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जिस पर महिला ने विरोध जताया।
आरोपी ने धक्का दिया तो महिला का सिर पत्थर से टकराया और वह जख्मी हो गयी और इसके बाद उसने 2 से 3 वार और महिला के सिर पर किये। ज बवह अधमरी हो गयी तो आरोपी ने उसके सारे कपड़े उतार कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके सिर और मुंह पर पत्थर से कई हमला किया और पर्स से रूपये और गहने लेकर भाग गया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के साथ सामने घटना स्वीकारी है।