ग्वालियर पुलिस की नई पहल-एडीजीपी ने पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए 45 दिवसीय समर कैम्प का किया शुभारंभ

ग्वालियर। पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए गर्मियों के अवकाश के दौरान समर कैम्प आयोजित करने हेतु दिये गये निर्देषों के फलस्वरूप 1 मई सोमवार को पुलिस लाइन ग्वालियर में समर कैम्प का शुभारंभ एडीजीपी डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी ऋषिकेश मीणा तथा अन्य पुलिस अधिकारियों व बच्चों की उपस्थित में किया गया। पहली बार पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया और यह समर कैम्प 1 मई से 15 जून तक 45 दिन तक चलेगा।
समर कैम्प के शुभारंभ अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्टस अति आवष्यक है। स्पोर्टस से बच्चों में दिमागी विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है, जो बच्चे खेल में अच्छा करेंगे उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि बच्चों को खेलते समय अपने शरीर का भी ध्यान रखना होगा, खेलते समय बच्चे कही जोष में होष न खो बैठे और उन्हे शारीरिक चोट लग जाए। उन्होने कहा कि आप सभी के लिए अच्छे कोच की व्यवस्था की गई है इसलिए आपके द्वारा जिस भी खेल का चयन किया गया हो उसमें मन लगाकर मेहनत करें और आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास करें। इस अवसर पर एडीजीपी एवं एसपी उपस्थित बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा बास्केटबॉल खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आनंद भी लिया।

रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह ने इस अवसर पर बताया कि 45 दिवसीय इस समर कैम्प में 11 तरह के खेलों को शामिल किया गया है, इन खेलों में अच्छे कोचों द्वारा बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेल प्रषिक्षण दिया जाएगा। बच्चे अपनी पंसद के खेल का चयन कर उसमें आगे बढ़ेगे और यह काफी उपयोगी सिद्व होगा और इस आयोजन से बच्चे शारीरिक रूप से फिट भी रहेंगे। समर कैम्प में अभी तक 176 पुलिस कर्मियों के बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेषन कराया है।