हेलमेट जागरूकता रैली निकाल कर यातायात सप्ताह का समापन

कलेक्टर, एसपी ग्वालियर तथा नगर निगम आयुक्त ने हेलमेट जागरूकता रैली में लिया भाग
ग्वालियर।यातायात पुलिस द्वारा ‘‘हेलमेट जागरूकता बाईक रैली’’ का आयोजन किया गया। रैली प्रारम्भ से पूर्व नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे शहरी स्वच्छता संकल्प हस्ताक्षर अभियान के तहत बैनर पर उपस्थित प्रषासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने हस्ताक्षर किये। उसके बाद रैली को नगर निगम के एडिषनल कमिषनर अमरसत्य गुप्ता ने पुलिस कन्ट्रोल रूम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस ‘‘हेलमेट जागरूकता बाईक रैली’’ में कलेक्टर अक्षयकुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, एएसपी ऋषिकेष मीणा, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति सहित यातायात पुलिस व शहर के थानों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों ने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर भाग लिया।

‘‘हेलमेट जागरूकता बाईक रैली’’ सिटी सेंटर स्थित कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर, तानसेन तिराहा, आकाषवाणी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा, महाराजा गेट, गोले का मन्दिर, दूध डेयरी तिराहा, इन्द्रमणी नगर तिराहा, दुल्लपुर तिराहा होते हुए आकाषवाणी तिराहा से तानसेन, राजमाता तिराहा, एजी पुल, विवेकानंद तिराहा, चेतकपुरी, अचलेष्वर मंदिर, इन्दरगंज, नदीगेट, षिन्दे की छावनी होते हुए बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन ग्वालियर में समाप्त हुई।