यातायात पुलिस द्वारा लायंस क्लब एवं मोंटाज कम्पनी के सहयोग से वाहन चालकों को दिये हेलमेट
यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की आमजन से की अपील।
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की जाकर 95,800 रूपये का समन शुल्क बसूला गया।
ग्वालियर जिले में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए यातायात जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सप्ताह के तीसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा फूलबाग चौराहे पर लायंस क्लब ग्वालियर एवं मोंटाज कम्पनी मालनपुर के सहयोग से बिना हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट प्रदाय किये गये। इस अवसर पर आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
मृत्यु दर में अधिकांश लोगों की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण होती है। यदि वाहन चालक दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करें, तो सड़क दुर्घटनाओ मंे होने वाली मृत्यु दर को काफी कम किया जा सकता है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा 26 अप्रैल को इन्दगंज, शिन्दे की छावनी, गोला का मन्दिर, सात न0 चौराहे, बारादरी चौराहे आदि पर वाहन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बिना नम्वर के वाहन व बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई।यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की जाकर 95,800 रूपये का समन शुल्क बसूला गया।
आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन उक्त कार्यवाही के दौरान डीएसपी यातायात नरेश अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, एवं थाना प्रभारी यातायात पूर्व सूबेदार हिमांशु तिवारी, प्रभारी थाना यातायात मध्य सूबेदार श्रीमती सोनम पारासर, एवं लायंस क्लब ग्वालियर अनुपम तिवारी(अध्यक्ष), विशाल बत्रा(सचिव), डा0 गौरव त्रिपाठी (सचिव) तथा मोंटाज कम्पनी के यूनिट हेड के.के.खार्निज उपस्थित रहे ।