ग्वालियर में 7 साल का बच्चा निकला कोरोना पॉजिटिव, सर्दी-खांसी को न करें इग्नोर
ग्वालियर. कोरोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इसके चलते अब 15 दिनों में 99 लोग संक्रमित हो गए हैं। इस बार अच्छी बात यह है कि कोरोना की अभी तक की लहरों में सबसे कम मरीज इस बार संक्रमित हुए हैं। दूसरी लहर में शुरू के ही दिनों में हर दिन आंकड़ा 30 से अधिक पहुंचने लगा था। लेकिन इस बार 99 मरीजों में से लगभग 85 लोगों में सर्दी, खांसी के ही लक्षणों के चलते पॉजिटिव हुए हैं।
80 वर्षीय महिला पॉजिटिव
मंगलवार को पांच नये मरीज आए हैं, जिसमें चार महिला और एक पुरुष हैं। बिरला नगर निवासी 38 वर्षीय महिला, कंपू निवासी 54 वर्षीय महिला, डीडी नगर निवासी 12 वर्षीय बच्ची, सीताराम कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय बच्चा और न्यू हाई कोर्ट निवासी 80 वर्षीय महिला संक्रमित आई है। मंगलवार को 6 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस 43 हो गए हैं।