ग्वालियर में डरा रहा कोरोना, अस्पतालों में फिर से शुरु हो गए RTPCR टेस्ट
ग्वालियर. कोरोना की जांच अभी तक जीआरएमसी में ही होती आ रही है। लेकिन अब जिला अस्पताल में भी आरटीपीसीआर की जांच शुरू हो गई है। कोरोना काल से सबसे ज्यादा सैंपल जिला अस्पताल की टीम द्वारा ही लिए जाते हैं, लेकिन इनकी जांच जीआरएमसी में जाती थी। जिससे जीआरएमसी पर काफी लोढ रहता था। लेकिन अब जिला अस्पताल में भी कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच शुरू हो गई है।
आरटीपीसीआर की जांच जिला अस्पताल में शुरू
कोरोना के मरीज अब हर दिन बढ़ने लगे हैं। इसके चलते रविवार को भी लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें गांधी रोड पर रहने वाले अधिकारी के दो लोग संक्रमित हुए हैं। रविवार को डबरा निवासी 60 वर्षीय युवक , गांधी रोड निवासी 37 वर्षीय महिला, गांधी रोड़ निवासी 41 वर्षीय युवक, हरिशंकरपुरम निवासी 42 वर्षीय महिला, जय विलास पैलेस निवासी 26 वर्षीय महिला, जेएएच हॉस्पिटल 20 वर्षीय महिला, एजी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक और डबरा निवासी 54 वर्षीय युवक शामिल है। अभी तक 89 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 44 एक्टिव केस बचे हुए हैं।
आरटीपीसीआर की जांच जिला अस्पताल में शुरू
कोरोना की जांच अभी तक जीआरएमसी में ही होती आ रही है। लेकिन अब जिला अस्पताल में भी आरटीपीसीआर की जांच शुरू हो गई है। कोरोना काल से सबसे ज्यादा सैंपल जिला अस्पताल की टीम द्वारा ही लिए जाते हैं, लेकिन इनकी जांच जीआरएमसी में जाती थी। जिससे जीआरएमसी पर काफी लोढ रहता था। लेकिन अब जिला अस्पताल में भी कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच शुरू हो गई है।