सविता पुनिया ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से रचाई शादी, सिंगिंग का भी है टेलेंट

नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्हें सभी की तरफ से बधाइयां दी जा रही हैं. 5 अप्रैल को सविता ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित बल्हारा के साथ सात फेरे लिए. अंकित एक हरियाणवी कलाकार के बेटे हैं. सविता पुनिया की शादी जीकरपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित की गई थी. अंकित मौजूदा समय में कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. सविता पुनिया के लिए यह वर उनके पिता महेंद्र पुनिया ने खोजा है.

अंकित बल्हारा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में प्ले बैक सिंगर के रूप में भी काम किया है. उनके पिता भाल सिंह बल्हारा हरियाणवी चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर हैं. दोनों परिवारों के बीच पिछले एक साल से चल रही है. पिछले साल अप्रैल में ही यह रिश्ता पक्का हो गया था. अब इसी महीने में दोनों ने सात फेरे लिए हैं. यह अरेंज मैरिज है, दोनों का रिश्ता करवाने मं परिवार जनों की अहम भूमिका रही है. अंकित बल्हारा ने इस शादी में शगुन के रूप में केवल एक रुपये लिया है इस बात की पुष्टि सविता के पिता ने की है. जिसके बाद दूल्हे की चारो तरफ तारीफ हो रही है. कनाडा में शादी होने के बाद कई लोगों के जहन में सवाल है कि क्या सविता अपना खेल जारी रखेंगी?

वह इंडिया के लिए खेलेंगी- महेंद्र सिंह पुनिया

सविता के पिता महेंद्र सिंह पुनिया ने यह साफ किया कि उनकी शादी भले ही कनाडा में हुई है. लेकिन वह अपना खेल जारी रखेंगी. उनका टारगेट 2024 में ओलंपिक जीतना है. उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह एक सामाजिक जिम्मेदारी की तरह था और हमने अपना फर्ज निभा दिया है. सविता टोक्यों ओलंपिक के दौरन इंडिया के लिए 8 पेनल्टी कॉर्नर बचाए थे. जिसके बाद वह द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया बन गईं थीं.