IPL क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे सट्टेबाज गिरफ्तार

ग्वालियर थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत केषव नगर में एक सटोरिया मोबाइल पर सनराइजर्स हैदराबाद तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया
प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक संजीव नयन शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को बताये स्थान केषव नगर में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुचकर छिपकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को तिकेानिया मुरार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया एवं उसके पास मिले आईफोन में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए इमजहनतनण्दमज नाम से आईडी खुली हुई पाई गई।

पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया तथा उसके लगभग 130 क्लाइंट है जो कि ऑनलाईन खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाषी लेने पर उसके पास से कुल 10 हजार 400 रुपये नगद एवं दो आईफोन मिले जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइलों को चेक करने पर उसमें लाखों रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिया से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि हुरावली निवासी एक खाईबाज द्वारा उसे ऑनलाईन सट्टा खिलाने के लिये आईडी उपलब्ध कराई गई थी।
बरामद सामान
10 हजार 400 रूपये नगद व दो आईफोन कीमती लगभग 1 लाख 10 हजार रूपये कुल मषरूका लगभग 1,20,400/-रूपये ।