ग्वालियर में IPL मैच पर सट्टा खिलाते सटोरिया पकड़ा, 1 लाख रुपये व लाखों का हिसाब-किताब मिला
ग्वालियर . इन दिनों सटोरियों के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई की। थाना झांसी रोड पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कटोरा ताल से ओफो की बगिया की तरफ जाने वाले रास्ता पर स्थित जिम के पास एक सटोरिया मोबाइल पर चेन्नई सुपर किंग तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आइपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा हैं। उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया सट्टा खिला रहे सटोरिये पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया
मुखबिर के बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची। यहां पुलिस ने छिपकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध नीले रंग का ट्रेकशूट पहने हुए खड़ा दिखाई दिया, जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम ने द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को ओफो की बगिया का रहने वाला बताया। पकड़े गए संदिग्ध से जब आइपीएल मैच पर आनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें चेन्नई सुपर किंग तथा लखनऊ सुपर जायंट के बीच चल रहे आइपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाया जा रहा था। सट्टा खिलवाने के लिए वैंकी 12 साइट ओपन थी। सटोरिये ने बताया वह सट्टा जीतने वाले को दोगुना रुपया देता है। पुलिस ने उसके पास नकद राशि भी बरामद की।