मदाखलत अमले ने महाराज बाडे से हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर – हृदय स्थल महाराज बाडा को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किया जा कर पैडिस्टल जोन बनाया जा रहा है, साथ ही जनहित याचिका हरिदास गुप्ता विरुद्ध मप्र शासन में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत विभाग द्वारा महाराज बाडा क्षेत्र में प्रतिदिन निरंतर अस्थाई अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
महाराज बाडा पर मदाखलत दक्षिण विधानसभा के इंस्पेक्टर श्रीकांत सेन के द्वारा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए 12 ठेले जप्त किये गए मंगलवार होने से कुछ एक व्यपारियों द्वारा समान के फड़ लगाने का प्रयास किया गया। किंतु मदाखलत द्वारा उनको लगने नही दिए गए। महाराज बाड़े पर शासकीय खंबो पर लगे कट आउट को निकाल गया। मदाखलत विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई बाई कॉलोनी में कोचिंग संचालको सड़को पर प्रचार प्रसार हेतु किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिसमें होर्डिंग, बैनर तथा स्टेन्डी जप्त की गई ।