यातायात पुलिस ने चलती गाड़ी पर मोबाइल पर बात, बुलट में मोडिफाई साइलेंसर पर की गयी चालानी कार्यवाही

ग्वालियर ,,ASP ऋषिकेश मीना ने शहर के बाड़ा, नदी गेट, केआरजी] मांडरे की माता, हनुमान चौराहा, शिंदे की छावनी, सिकंदर कंपू, गोला का मंदिर, हज़ीरा, फूलबाग, सिटी सेंटर आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। इसमे आज खासतौर से बुलेट मोटर साइकिल पर फोकस रहा।

जिसमे 60 बुलेट मोटर साइकिल पकड़ी गई बिना नंबर, 3 सवारी, चलती गाडी मे मोबाइल पर बात करने, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, ड्रिंक एन्ड ड्राइव आदि धाराओं मे कुल 221 चालान किये गये एवं 100,200 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। ड्रिंक एन्ड ड्राइव के 2 चालान किये गये।
कार्यवाही के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया बैजनाथ प्रजापति,सूबेदार, अभिषेक रघुवंशी, प्रमोद साहू, प्रबल यादव, सोनम पाराशर शहर के सभी थाना प्रभारी एवं उनका बल ओर यातायात का बल उपस्थित रहा। यातायात पुलिस ग्वालियर आमजन से अपील करती हे की सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं मे कमी।