161 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से 74 यात्री ग्वालियर आये
ग्वालियर. मप्र में 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच शुरू की गयी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आरकेएमपी स्टेशन पर आयोजित समारोह में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियिा था। इनॉग्रल सर्विस के दौरान ही यह ट्रेन आगरा और मथुरा के बीच राजा की मंडी सेक्ष्ज्ञन में 161 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चली। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आगरा कैंट और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक के एक हिस्से को ट्रेन की हाई स्पीड के अनुसार डिजाइन किया गया है। रेल मंत्रालय पहले ही यह कह चुका है कि आरकेएमपी -नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आरा-कैंट-तुगलकाबाद सेक्शन पर अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की र्फ्तार से दौड़ सकेगी । आरकेएमपी बीना से आगे रवाना होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार भी पकड़ चुकी थी। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि 2016 में गति मान एक्सप्रेस कुछ मौकों पर इसी सेक्शन पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड़ 180 किमी प्रति घंटे बतायी गयी है।
पहले दिन 74 ग्वालियर आये
पहले वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें बड़ी संख्या में खाली रही। पहले दिन वंदे भारत एक्सप्रेस में निजामुद्दीन से ग्वालियर 74 यात्री आये। जबकि ग्वालियर में रानी कमलापति के लिये 89 यात्री सवार हुए। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में नयी दिल्ली में ग्वालियर 110 यात्री आये जबकि ग्वालियर से रानी कमलापति 192 यात्रियों ने यात्रा की। रविवार को बंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 5.45 बजे पहुंची और 5.47 बजे रवाना हो गयी। वहीं सोमवार को रानी कमलापति से ग्वालियर सुबह 9.48 बजे आयेगी।