निगम का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत
निगम बजट के संसोधन प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत स्वीकृत संशोधनों को शामिल करते हुए
ग्वालियर – नगर निगम परिषद की बजट संशोधन प्रस्ताव पर दूसरे दिवस सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में आज दूसरे दिवस शेष 21 संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा हुई और जिसमें 2 संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए 19 संसोधन प्रस्ताव निरस्त किए गए। समस्त संशोधन प्रस्तावों पर पूर्ण होने पर सभापति द्वारा स्वीकृत संशोधन प्रस्ताव को शामिल करते हुए शेष एमआईसी से स्वीकृत प्रस्तावों के बजट को सर्वसमम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
वहीं बैठक के प्रांरभ में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारत सिंह कुशवाह के प्रतिनिधि के रूप में गिर्राज सिंह गुर्जर को निगम परिषद में नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान सदन के सदस्यों द्वारा श्री गुर्जर का स्वागत किया गया। बैठक के अंत में निगम परिषद के कर्मचारी देवराज के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया गया।