185 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
जमीन में गड्डा कर गढ़ा कर रखे हुए 03 खाली ड्रम व ड्रम से शराब निकालने वाली मशीन की जप्त।
ग्वालियर। समस्त थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 16 मार्च को पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि थाना घाटीगांव क्षेत्रांर्तगत निर्मल ढाबा के पीछे बने फार्म हाउस में अवैध कच्ची जहरीली शराब बनाई जा रही है। अवैध शराब का कारोबार करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
16 मार्च को थाना प्रभारीघाटीगांव पुलिस की टीम को बताये स्थान निर्मल ढाबा के पीछे बने फार्म हाउस पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने उक्त फार्म से एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उक्त फार्म का मालिक है। पकड़े गये व्यक्ति की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा उसके फार्म से 185 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब कीमती 20 हजार रूपये, जमीन में दबा कर रखे गये 03 खाली ड्रम एवं ड्रम से शराब निकालने वाली मशीन मिली, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया।