ग्वालियर में कार शोरूम में लगी आग, 10 लाख का केमिकल पेंट बूथ जला

ग्वालियर. एक कार के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते कार के शोरूम में रखे कार पेंट हटाने वाले केमिकल पेंट बूथ जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत करीब 8 से 10 लाख बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तत्काल शोरूम के मैनेजर ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहा एक गाड़ियों की मदद से पानी डालकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने से बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित अनंत टोयोटा कार के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में शोरूम में रखा कार के पार्ट्स पर से कलर हटाने वाले केमिकल जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत 8 से 10 लाख के करीब बताई जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगते ही शोरूम के स्टाफ में भगदड़ मच गई वहीं आग की सूचना मैनेजर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहा एक गाड़ी की मदद से पानी डालकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।