एक बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने की फायरिंग
ग्वालियर. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद बदमाशों पर लगाम नहीं लग रही है। खासतौर पर ग्वालियर जिले बदमाशों के हौसेल इतने बुलंद हैं कि, यहां वो दिनदहाड़े सड़कों पर गोलीबारी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। बदमाशों द्वारा इस तरह फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने से शहर में रहने वाले आम लोग दहशत के साए में जीवन गुजार रहे हैं। ताजा मामला सामने आया, जहां एक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चलती गाड़ी से फायरिंग की है। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
बदमाशों ने घर पर फायरिंग की
गोलीबारी की वारदात शहर के ग्वालियर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले घास मंडी का है। यहां बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उपनगर ग्वालियर में भी बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर पर फायरिंग की है। घास मंडी में चलती बाइक से निकले बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग की है। एक बाइक पर सवार चार बदमाशों में से चालक के पीछे बैठे दूसरे नंबर के बदमाश ने कट्टे से एक घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। हालांकि, फायरिंग करके चारों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद
हालांकि, गनीमत रही कि, फायरिंग से किसी तरह की हताहत नहीं हुई। लेकिन सरेराह बाजार वाले इलाके में गोली चलने से इलाके के आम लोगों में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।