जीवाजी और कृषि विवि के बीच MOU साइन, हम साथ साथ हैं : प्रो. तिवारी
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविधालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने कहा हम मिलकर समाज व न्यू एजुकेशन पॉलसी के लिए काम करेंगे। कृषि के क्षेत्र मै ग्वालियर चंबल मै अपार संभावनाएं हैं, अब किसानों व छात्रों को भी लाभ होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेगे क्योकि अब हम साथ साथ हैं। कुलपति प्रो. तिवारी जीवाजी जीवाजी विश्वविद्यालय और राजमाता कृषि विश्वविद्यालय के बीच हो रहे एमओयू साइन होने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे एग्रीकलचर टूरीज्म बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इस एम ओ यू से बॉटनी, फ़ूड टेक्नोलोजी, बायोकेमस्ट्री, होटल मैनेजमेंट आदि की रिसर्च मै मिलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर कृषि विवि के कुलपति प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला ने कहा कि इस निर्णय से शोध के क्षेत्र मै तरक्की होगी और ऑर्गनिक खेती को बढ़ा वा मिलेगा। बाजरा, रागी, कुटकी, ज्वार की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जीबीके एस प्रसाद ने किया। आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ. आर के बघेल ने किया। रेक्टर प्रो. डी एन गोस्वामी, कुलसचिव डॉ. आर के बघेल, डॉ. सुमन जैन, प्रो. संजय श्रीवास्तव, आर वी एस के विवि के कुलसचिव डॉ. अनिल सक्सेना, पीए प्रदीप शर्मा, डॉ. वायपी सिंह, पीआरओ डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौर, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. एस के शर्मा, सहित कृषि विवि के डीन, सहित कई कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।