ग्‍वालियर में 1186.50 रुपए मिलेगा गैस सिलिंडर, 50 रुपए बढ़े

ग्वालियर. घर का बजट 1 मार्च से गड़बड़ाने वाला है। क्योंकि एलपीजी गैस सिलिडंर की रेट बढ़ने से महंगाई की दाल में जोर का तड़का लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक मार्च से गैस सिलिडंर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। ग्वालियर शहर में अब 1136.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1186.50 रुपए में मिलेगा। रेट सभी तरह की गैस पर बढ़ाए गए हैं।

इस तरह से बढ़े हैं घरेलू गैस सिलिडंर पर दाम
घरेलू 14 किलो का गैस सिलिडंर पहले जहां 1136.50 रुपए मिल रहा था अब यह 1186.50 रुपए में मिलेगा।
5 किलो का घरेलू गैस सिलिडर अब 436.50 रुपए में मिलेगा।

10 किलो का कंपोजिट गैस सिलिडंर अब 852.50 रुपए में मिलेगा।
5 किलो का कंपोजिट गैस सिलिडंर अब 436.50 पैसे में मिलेगा