लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में हुआ ध्यान, योग और ध्यान से आती है मानसिक एकागृता-कुलपति अविनाश तिवारी

ग्वालियर.जीवाजी विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में सायकाल 6.30 बजे में घर.घर ध्यान कार्यक्रम के अन्तर्गत ध्यान का अभ्यास छात्राओं को श्रीमती संगीता शर्मा ने कराया । उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को श्वास के आवागमन पर ध्यान एकाग्र करने का अभ्यास कराया अपने.आप के हर अंग का अंतरावलोकन कराया ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने छात्राओं को बताया कि ध्यान और योग से आपकी मानसिक शांति और एकाग्रता आती है जिससे आपकी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। इसलिए आप प्रतिदिन अपने आप पर समय देते हुए ध्यान और योग अवश्य करें ।