रोप वे के लिये 3 घंटे चली बैठक, रोप वे टीम ने कलेक्टर को बताया स्कूल स्टाफ नहीं कर रहे हैं सहयोग
ग्वालियर. शहरवासियों को जल्द से जल्द रोप-वे की सुविधा मिले, इसी को लेकर शुक्रवार को बालभवन कलेक्टर अक्षयसिंह और निगमायुक्त किशोर कन्याल ने अधिकारियों की बैठक बुलाई इसमें रोपवे लगाने कंपनी के अधिकारी मौजूद रहें। एनएचएआई की नेशनल हाईवे लॉजस्टिक मैनेजमेंट लि कंपनी ग्वालियर रोप वे बनायेगी जिसका आज कंपनी प्रजेंटेशन दिया।
फूलबाग से किले के बीच 13 टॉवर लगाये जायेंगे। रोपवे में पारदर्शी 10 केबिन लगाई जायेगी, केबिन में 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। रोप वे की एक घंटे में 700 व्यक्तियों के ले जाने की क्षमता होगी। यह सारी चीजें कंपनी ने प्रजेंटेशन में बताई गयी।
पहला और दूसरा टॉवर फूलबाग मैंदान में, तीसरा टॉवर वर्मा मैरिज हाउस के पास, चौथा टॉवर एक पत्थर की बॉवडी के पास, पॉचवा टॉवर न्यू खेरापति कॉलोनी के पार्क के पास, छठवॉ टॉवर किले की तलहटी जैन मंदिर के नजदीक, आठवां टॉवर छिंग्गा शाह बाबा के आसपास, नवां टॉवर अपर टर्मिनल और सास बहू मंदिर के आसपास टर्मिनल बनाया जायेगा। इस संबंध में बैठक लगभग 3 घंटे और छोटी सी -छोटी चर्चा की गयी। किले पर आई परेशानी के संबंध में टीप अपनी बात कलेक्टर के सामने रखी।
सिंधिया एज्यूकेशन सोसायटी एक्सेस नहीं दे रही
रोप वे बनाने वाली टीम नेशनल हाईवे लॉजस्टिक मैनेजमेंट लि कंपनी, आरआई, पटवारी की टीम किले पर बनने वाले अपर टर्मिनल के संबंध किले पर पहुंची तो टीम को वहां वापिस लौटना पड़ा। सिंधिया एज्यूकेशन सोसायटी ने किसी भी प्रकार का एक्सेस नहीं दिया।