नैक के निरीक्षण के लिये गर्ल्स हॉस्टल पूरी तरह से तैयार
- February 24 2023
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल की अव्यवस्थाओं के समाधान को लेकर चीफ वार्डन प्रो. केएस ठाकुर ने आज गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया और मौके पर ही समस्याओं के समाधान का निर्देश दिये। उन्होने कहा है कि सभी होस्टल पूरी तरह होने वाले नैक के निरीक्षण के लिये तैयार है। आगे हॉस्टल के आसपास साफ-सफाई नियमित रूप से हो और वह भी निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं और उन्होंने कहा है कि हॉस्टल तैयार है। इस मौके पर मृगनयनी हॉस्टल की वार्डन डॉ. स्वर्णा परमार, लक्ष्मीबाई हॉस्टल की वार्डन निमिषा जादौन साथ थी।