मेला घुमाने आए राहगीर को टेंपो ने कुचला, मौत
ग्वालियर. पत्नी और बेटी को मेला दिखा कर वापस लौट रहे युवक में तेज रफ्तार विक्रम ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना गोला का मंदिर महाराजा गेट रेसकोर्स रोड की है। सड़क हादसे में युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया था जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक परिवार को मेला दिखाने आया था फिर वापस घर ही नहीं लौट पाया।
2 साल बाद मेला घूमने आए थे
दतिया निवासी रविन्द्र वंशकार प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। मंगलवार को वह पत्नी संतोषी व बेटी पूर्वी को लेकर ग्वालियर का मेला दिखाने लाया था। मेला घूमने के बाद वह मंगलवार शाम वापस लौट रहे थे अभी वह मेला से बाहर निकलकर रेसकोर्स रोड पर महाराजा गेट के सामने सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी स्टेशन बजरिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार विक्रम ऑटो MP07 RA-1254 के चालक ने लापरवाही से चलाते ही रविन्द्र और उसकी बेटी में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से रविन्द्र के सिर व जबडे में चोट आई और पूर्वी भी घायल हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर घायल रविन्द्र व पूर्वी को लेकर अस्पताल पहुंची और उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूर्वी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है।