भिंड, गोहद, सोनी और बारहेट पर बनेंगे ओवर ब्रिज, रेलवे अफसरों ने दी हरीझंडी
ग्वालियर. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर सतीश कुमार और झांसी मंडल के डीआरएम आशुतोष ने पहली बार एक साथ ग्वालियर से इटावा रूट की ट्रेन में बैठ कर सफर किया। वे भिंड इटावा की रेलवे क्रॉसिंग और ओवरब्रिज बनाने के फील्ड निरीक्षण को लेकर आए हुए थे। इस मौके पर विशेष तौर पर भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान भिंड जिले के भिंड शहर के नजदीक गोहद सोनी और बारहेड रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बनाए जाने की हरी झंडी दी गई है। निरीक्षण कार्यक्रम के समय चला। दोनों ही अधिकारी ग्वालियर से ट्रेन मार्ग से भिंड आए और यहां से इटावा तक का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद संध्या राय के साथ दोनों ही अधिकारियों ने भिंड रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखा और सुविधाएं बढ़ाने की भी बात पर सहमति जताई। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया भिंड रेलवे स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज आगामी दिनों में तैयार होना शुरू हो जाएगा। अमृतपुर बनाए जाने को लेकर अधिकारियों से विशेष चर्चा की। भिंड में ओवरब्रिज निर्माण के बाद तत्काल ही गोहद सोनी और बारहेड रेलवे स्टेशन के समीप भी ओवरब्रिज बनाए जाने के काम शुरू कराया जाएगा।
पार्सल सुविधा और गुड्स गार्ड की स्वीकृति
निरीक्षण के दौरान दोनों अफसरों के समक्ष भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय ने रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण किए जाने पेयजल व्यवस्था बैठने के स्थान आदि को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान रेलवे के जीएम ने भिंड में पार्सल सुविधा सुव्यवस्थित की जाने और गुड्स गार्ड की स्वीकृति की भी हरी झंडी दी। सांसद संजय राय ने दतिया स्टेशन पर शताब्दी और गतिमान ट्रेन के ठहराव की मांग के समक्ष रखें।
लोकसभा में कई बार रखा था प्रस्ताव
भिंड दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय भिंड में ओवरब्रिज बनाए जाने सोनी गोहद और बारहेड पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर लोकसभा में कई बार प्रस्ताव रख चुकी थी। सांसद संध्या राय के प्रयास के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भिंड रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल किया था। इसी के तहत लोक सभा सांसद संध्या राय के विशेष अनुरोध पर रेल मंत्री वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारी जनरल मैनेजर इलाहाबाद और डीआरएम को एक साथ भिंड इटावा रेलवे लाइन का निरीक्षण की जाने और सांसद द्वारा रखे गए मांग पर स्वीकृति दिए जाने की अनुशंसा पर भेजा हुआ था।