अफ्रीका से आए चीते ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंचे
ग्वालियर. अफ्रीका से आए चीते ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए। उन्हें लेकर वायुसेना के तीन चिनूक हेलीकाप्टर नेशनल पार्क पहुंचे। इन चीतों को हेलीकाप्टर से उतारा इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव बाड़े में रिलीज करेंगे। इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी। हालांकि चीतों को देखने के लिए स्थानीय व बाहरी लोग कूनो नेशनल पार्क के गेट पर एकत्रित हुए है। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे लोग खासे निराश हो रहे हैं। प्रबंधन ने लोगों के प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई है। कुछ दिन बाद कूनो नेशनल पार्क आम सैलानियों के लिए खोला जाएगा। तब सभी चीतों को देख सकेंगे।
चीतों को ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर ग्लोब मास्टर से उतारा
अफ्रीका से आए चीते ग्वालियर से हेलीकाप्टर से कूनो रवाना हो चुके हैं। चीतों को दो चिनूक हेलीकाप्टर से कूनो ले जाया जा रहा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका से वायुसेना के विमान में आए चीतों को ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर ग्लोब मास्टर से उतारा गया। फिर एयरफोर्स स्टेशन पर इनका परीक्षण चल किया गया। चार चिनूक हेलिकाप्टर एयरबेस पर तैयार खड़े हुए थे। इनमें से दो हेलिकाप्टरों में इन चीतों को कूनो ले जाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं जहां वे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह तोमर के साथ चीतों के एन्क्लोजर का निरीक्षण कर रहे हैं।